प्रस्ताव फॉर्म में पुरानी बीमारी को प्रकट करना क्यों आवश्यक है ?


पक्ष - विपक्ष तरुण श्रीवास्तव बनाम स्टार हेल्थ 

अवार्ड नंबर IO/BHP/A/HI/0086/2019-20

विवाद का कारण पूर्ववर्ती बीमारी (pre existing disease)

दावे की राशि 224000 

राहत राशि प्रार्थित  185820 

निर्णय किसके पक्ष में बीमाकर्ता 

अवार्ड की तारीख 11/02/2020 

स्थान भोपाल 


मामले का सारांश 

बीमाकृत की पॉलिसी न्यू इंडिया (New India Assurance Co.) के साथ 14/05/2015 से आरम्भ हुई थी और 13/05/2019 तक जारी थी।  14/05/2019 से स्टार हेल्थ में पोर्ट हो गई।  बीमाकृत व्यक्ति ने उसी साल Rs. 224000 का दावा  किया।  मेडिकल दस्तावेजों की समीक्षा के समय पता लगा कि  बीमाकृत व्यक्ति को dilated veins (both lower limbs) की शिकायत पॉलिसी आरम्भ से पहले से थी। वर्तमान उपचार भी इसी बीमारी के लिए था। इससे लगता है कि बीमाकृत व्यक्ति ने पूर्ववर्ती बीमारी को प्रस्ताव फॉर्म में प्रकट नहीं किया।  


बीमा लोकपाल का निर्णय 

मेडिकल दस्तावेजों से यह सिद्ध होता है कि बीमारी 2005 से है।  लेकिन बीमाकृत व्यक्ति ने उसे प्रकट नहीं किया। इसलिए बीमाकर्ता का निर्णय न्यायसंगत है। 


रिमार्क 

यद्यपि पॉलिसी चार साल से ज्यादा पुरानी थी और दावा पांचवे साल में प्रस्तुत किया गया था फिर भी दावे को नकार दिया गया। पूर्ववर्ती बीमारी को बीमा  रक्षा  तभी मिलती है अगर इस बीमारी को प्रस्ताव के समय प्रकट किया गया हो। अगर प्रकट नहीं किया गया है तो प्रतीक्षा अवधि के बाद भी दावा अस्वीकृत  हो सकता है।  


Comments

Popular posts from this blog