पॉलिसी के प्रारंभिक 30 days में अगर बीमारी का निदान हो, तब क्लेम क्या स्वीकार होगी ?
Dispute between Krishna Swaroop Shrivastava v/s Cholamandalam Insurance
Award/Complaint no IO/BHP/A/HI/0057/2019-20
Cause of dispute Ailment in first 30 days of the policy
Decision in favour of Insurer
मामले का सारांश
पॉलिसी की आरम्भ तिथि 13/12/2018 थी। दावा 15/04/2021 को प्रस्तुत हुआ था। Discharge summary और मेडिकल पर्चे के अनुसार बीमारी तीन माह पूर्व से चल रही थी। बीमाकृत व्यक्ति ने 09/01/2019 तारीख की Electrocardiogram रिपोर्ट पेश की जिसमें हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं थी। लेकिन बीमाकर्ता ने इस आधार पर कि बीमारी का निदान पॉलिसी के शुरुआती 30 दिनों में हुआ, दावे को अस्वीकार कर दिया।
बीमाकर्ता ने तर्क दिया कि उपचार पत्रक से साफ़ ज्ञात होता है कि बीमारी तीन माह से चल रही थी। पॉलिसी वाक्यांशों के मद्देनज़र पहले 30 दिनों में निदान हुई बीमारी को बीमा रक्षा प्राप्त नहीं है।
बीमा लोकपाल का निर्णय
बीमाकृत व्यक्ति ने electrocardiogram रिपोर्ट दिखाई है किन्तु discharge summary से निष्कर्ष निकलता है की बीमारी तीन माह से थी। अतः बीमाकर्ता का फैसला तर्कसंगत है।
रिमार्क
अगर discharge summary में यह निष्कर्ष है कि बीमारी इस अवधि से थी तो उसी को आधार माना जायेगा।
Comments
Post a Comment