क्लेम के समय बीमारी कहाँ से शुरू हुई, बीमाकर्ता इसकी पड़ताल करता है।
Dispute between Bheem A Sankaran vs. Star Health
Award/Complaint no IO/HYD/A/HI/0163/2019-20
Amount of claim 22000
Relief Sought 22000
Decision in favour of Insurer
Date of Award/Order 11/02/2020
Location Hyderabad
संक्षिप्त तथ्य
पॉलिसी 08/12/2017 से आरम्भ हुई थी। 23/09/2019 को, बीमित व्यक्ति को उसके दाहिने अग्रभाग(forearm ) में Cellulitis का पता चला था। बीमाकर्ता ने उसके दावे को खारिज कर दिया क्योंकि यह मधुमेह से उत्पन्न हुआ था जिसकी पॉलिसी में 48 महीने की प्रतीक्षा अवधि थी।
शिकायतकर्ता ने इलाज करने वाले डॉक्टर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जिसमें दिखाया गया कि Cellulitis आकस्मिक चोट के कारण हुई थी न कि मधुमेह के कारण।
लोकपाल का निर्णय
मधुमेह प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। इस मामले में, मधुमेह के कारण चोट बढ़ गई थी। इसलिए 48 महीने की प्रतीक्षा अवधि लागू होगी। बीमाकर्ता का निर्णय उचित है।
रिमार्क्स
डायबिटीज को पॉलिसी में पूर्ववर्ती बीमारी के रूप में शामिल किया गया था। इसका तात्पर्य यह है कि डायबिटीज और कोई भी बीमारी जो डायबिटीज से उत्पन्न हो सकती है, प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने तक, यानी की, 48 महीनों तक कवर नहीं की जाएगी।
Comments
Post a Comment