निर्दिष्ट (specified) बीमारी के लिए प्रतीक्षा अवधि
पक्ष - विपक्ष संजय हतवार बनाम स्टार हेल्थ
अवार्ड नंबर IO/BHP/A/HI/0092/2019-20
विवाद का कारण 24 महीनों की प्रतीक्षा अवधि
दावे की राशि 25000
राहत राशि प्रार्थित 25000
अवार्ड की तारीख 12/02/2020
स्थान भोपाल
मामले का सारांश
शिकायतकर्ता ने पॉलिसी के दूसरे साल में दावा प्रस्तुत किया। रिहाई सारांश (Discharge Summary) के अनुसार उनको गोखरू (foot corn ) की परेशानी थी। लेकिन पॉलिसी में उसके लिए 24 महीनों की प्रतीक्षा अवधि थी। इसलिए बीमाकर्ता ने उसे नकार दिया।
बीमा लोकपाल का निर्णय
पॉलिसी वाक्यांश (policy wordings ) में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उपचर्म गांठ (subcutaneous lump ) 24 महीनों तक बीमा रक्षित नहीं होगी। इसलिए बीमाकर्ता का निर्णय सही है।
रिमार्क :
किसी भी क्षतिपूर्ति (indemnity ) पॉलिसी में तीन तरह की प्रतीक्षा अवधि होती है:
आरम्भ के 30 दिन
निर्दिष्ट (specified )बीमारियों के लिए 24 महीने
पूर्ववर्ती बीमारी के लिए 36 से 48 महीने
पॉलिसीधारक को इसकी जानकारी होनी चाहिये।
Comments
Post a Comment